राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Uttar Pradesh >> Mahakumbh 2013 >> News >> Nobody Will Loose Their Relatives In Mahakumbh 2013
महाकुंभ की भीड़ में यूं होगा बिछुड़ों का मिलन, सरकार ने की विशेष व्यवस्था
आशीष राय | Jan 05, 2013, 15:20PM IST

इलाहाबाद. कुंभ के मेले में अब न तो लोग बिछुड़ेंगे और न ही उन्हें दोबारा मिलने के लिए 12 साल तक अगले कुंभ का इंतजार करना पड़ेगा। इस बार कुछ ऐसी कोशिश है जिससे बिछुड़े हुए लोग आसानी से मेले में खोजे जा सकते हैं। मेले में इस बार करीब 4 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। इतनी बड़ी जनसंख्या को संभालने के लिए सरकार ने विशेष प्रयास किया है। मेला प्रशासन का दावा है कि इन प्रयासों के चलते अब मेले में बिछुड़े लोगों को आपस में मिलाने में मदद मिलेगी।
मिलने-बिछुड्ने के लिए जिस कुंभ मेले को कई फिल्मों में स्थान दिया गया, वही कुंभ इस बार बिछुड्ने के लिए नहीं, बल्कि बिछुड़े लोगों को तुरंत मिलवाने के लिए जाना जाएगा। कुंभ मेले के 4782 एकड़ क्षेत्र पर नज़र रखने के लिए न सिर्फ़ कई सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, बल्कि इस बार बड़ी-बड़ी एलसीडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इन एलसीडी स्क्रीन को मेले में अलग-अलग जगहों पर लगाया जाएगा, जो एक कैमरे से जुड़ा रहेगा। इन कैमरों को 'खोया पाया कैंप' में भी लगाया जाएगा। इस कैंप में जो भी भटक कर आएगा, उसका चेहरा न सिर्फ इस टीवी स्क्रीन पर दिखाया जाएंगा, बल्कि अगर वह कोई संदेश अपने परिजनों को देना चाहता है तो आसानी से दे सकता है।
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान का कहना है कि स्क्रीन पर न केवल मेले में भटकने वालों के फोटो दिखाए जाएंगे, बल्कि जन सुविधा से संबंधित सूचनाएं व जनहित से संबंधित सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। जगह भी फ़ाइनल कर दी गई है। जल्द ही इसे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।






