लखनऊ. यूपी के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में शुमार और टीम इंडिया में रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर गेंदबाज आरपी सिंह ने अपनी सालों पुरानी दोस्त अहमदाबाद की दिव्यांशी पोपट के साथ शादी कर ली है। आरपी सिंह पत्नी के साथ लौट आए हैं।
अहमदाबाद के होटल ताज में आयोजित समारोह में 29 को मंगनी की रस्म और 30 नवम्बर को शादी हुई। मंगलवार को लखनऊ विशेष रिसेप्शन का आयोजन किया गया है, यहां टीम इंडिया और बीसीसीआई से जुड़े कई नामी क्रिकेटरों के साथ ही राजनेता और ब्यूरोक्रैट वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
देखिए आरपी सिंह की जिन्दगी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें....