विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Salman Khurshid

चिल्लर टाइप हैं मुझ पर लगे आरोप, राजनीति चमका रहे हैं केजरीवालः गडकरी

10 of 10 Photos
केजरीवाल से दो-दो हाथ को तैयार है भाजपा 
 
अरविंद केजरीवाल के 'खुलासा बम' से निपटने को भाजपा एकजुट हो गई है। टीम गडकरी कागजातों की फेहरिस्त के साथ केजरीवाल पर पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार है। बुधवार को केजरीवाल की तरफ से होने वाले नए खुलासे में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी का नाम आने की संभावना है। 
 
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के केजरीवाल सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि बुधवार को वह कुछ और प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उजागर करेंगे और उनका संकेत भाजपा अध्यक्ष की तरफ है। हालांकि भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल के इस बयान को संज्ञान में लेने से इनकार करते हुए कहा है कि पार्टी के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। अगर कोई व्यक्ति कुछ खुलासा करता है तो उसका जवाब खुलासे के बाद ही दिया जाएगा। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनौपचारिक रूप से कह रहे हैं कि केजरीवाल को जिस तरह से तरजीह मिल रही है, वह चिंता का विषय है। पार्टी ने संसद के अंदर और बाहर भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया है, ऐसे में भाजपा या इसके किसी नेता पर आरोप लगाने का नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति के अनर्गल आरोपों का तथ्यात्मक रुप से तत्काल ही खंडन किया जाए। पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दामन पर दाग नहीं हैं।
 
राजनीतिक आरोप लगाए जा सकते हैं लेकिन तथ्यात्मक आरोप की कोई गुंजाइश नहीं है। 
 
यह है भाजपा का आकलन 
 
-केजरीवाल यदि आरोप लगाते भी हैं तो कांग्रेस उसे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनाने से बचेगी क्योंकि केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
- आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हुए तो आरोप लगाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। गडकरी, कांग्रेस के कुछ नेताओं पर कानूनी कार्रवाई कर चुके हैं। 
 
- पिछले एक साल में केजरीवाल की ओर से लगाए गए कई आरोपों को बेबुनियाद बताने के लिए संसद, विधानसभाओं की कार्यवाही रिपोर्ट, बैठकों के मिनट्स और मीडिया क्लिपिंग की फेहरिस्त जारी की जा सकती है।

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment