विज्ञापन
 
Home >> School Children Will Not Get Chowmein And Burger N

अब स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगा चाउमीन.. बर्गर..

एजेंसी | Apr 06, 2012, 11:30AM IST
 
 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परिसर के अंदर और बाहर जंक फूड की बिक्री पर पाबंदी लगाएं। राज्य सरकार की तरफ से ये निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(यूपी बोर्ड), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के तहत आने वाले सभी स्कूलों के दिए गए हैं।

सरकारी के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने यह कदम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद उठाया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी स्कूलों के प्राचार्यो को पत्र भेजकर कहा कि वे अपने स्कूलों ने अंदर और बाहर जंक फूड, कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक की बिक्री प्रतिबंधित करें। क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

पत्र में ये भी कहा गया है कि अगर कहीं निर्देशों के अवहेलना पाई गई तो उस इलाके के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment