विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Soldering And Cleaning Personnel In Uttar Pradesh

SHAME: बीमार पड़े तो अस्पताल मत जाना क्योंकि यहां तो...

विजय उपाध्याय | Jul 12, 2012, 10:11AM IST
 
 

लखनऊ . यूपी का हाल अजब गजब है, बुलंदशहर के बाबू बनारसी दास जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मचारी घायलों को मरहम पट्टी के साथ इंजेक्शन व टांके लगाने का काम कर रहें है। इन्होंने 10 साल के एक बच्चे को इजेक्शन व घायल पैर में टांके लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने जांच के आदेश दे दिये है।

जिस समय वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मचारी बच्चे का इलाज कर रहे थे अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएचएस दानू ने कहा कि जो व्यक्ति बच्चे का ऑपरेशन कर रहा था वह अस्पताल का ही एक कर्मचारी है, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के समय वे और वरिष्ठ डॉक्टर मौके पर मौजूद थे और निगरानी कर रहे थे। इन कर्मचारियों को लंबे समय से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में काम करने से काफी अनुभव हो चुका है। कई बार ज्यादा संख्या में घायलों के आने पर उनसे मदद ली जाती है।

जिला अस्पताल के सीएमएस शिशिर कुमार ने ऑपरेशन करने वाले सफाईकर्मी नहीं थे बल्कि ऑपरेशन थिएटर के अटेंडेंट थे। ऑपरेशन में मदद इसलिए कर रहे थे क्योंकि अस्पताल में दुर्घटना के मरीजों की तादात ज्यादा थी। अस्पताल में कुल 23 डाक्टर तैनात हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर मेरठ मंडल के अपर निदेशक वीके शर्मा की अगुवाई में जांच टीम अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment