विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Strained Peace In Lucknow, Stone Pelting At Funeral

लखनऊ में तनावपूर्ण शांति, जनाजे पर हुआ पथराव

dainikbhaskar.com | Jan 18, 2013, 09:39AM IST
 
 

लखनऊ. राजधानी में बुधवार रात मजलिस के दौरान हुई फायरिंग में मारे गये सुलेमान उर्फ शानू के जनाजे पर गुरुवार को उपद्रवियों ने सतखंडा इलाके में जमकर पथराव किया। डीएम, एसएसपी और भरपूर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पथराव के साथ ही उपद्रवियों ने कई राउंड हवाई फायर भी किए। बाद में पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठियां भांजी। लेकिन पुराने लखनऊ में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान दो जगह छुरेबाजी की घटना में एक सब्जी विक्रेता समेत दो लोग गंभीर लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
 
बुधवार की घटना में 6 अभियुक्‍तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी की तलाश की जा रही है। एडीजी कानून व्‍यवस्‍था के अनुसार स्थिति नियंत्रण में हैं और सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। उधर घटना में मृतक के परिजन को 5 लाख रूपये, गम्भीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और साधारण रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये देने का ऐलान किया गया है। 
 
बुधवार की घटना में शानू की मौत हो गई थी। तनावपूर्ण माहौल के बीच पोस्‍टमॉर्टम हाऊस से लोग जनाजा लेकर मातम करते हुए जामा मस्जिद की ओर जा रहे थे। इसी बीच गेट क्रॉस करते ही रोड के दोनों ओर की कुछ छतों और गलियों से जनाजे पर पथराव शुरू हो गया। अचानक शुरू हुए पथराव से वहां अफरातफरी मच गई. पर, पुलिसकर्मी उपद्रवियों पर कार्रवाई करने के बजाय लोगों को वहां से जल्दी आगे बढऩे को कहने लगे। इस दौरान पथराव कर रहे लोगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की।
 
इसके बाद लोगों नें शानू की बॉडी कमला नेहरू चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मजलिस में शामिल लोगों पर हमला करने वाले पूर्व पार्षद मो. नईम उर्फ नम्‍मू और साजिद की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों के लिये मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरु हो गयी लेकिन प्रदर्शनकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी के लोगों के समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बॉडी को अंतिम संस्‍कार के लिए ले जाने की इजाजत दी। 
 
एक तरफ कमला नेहरु मार्ग चौराहे पर बॉडी को रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था तो दूसरी तरफ छुरेबाजी की घटना में एक सब्जी विक्रेता समेत दो लोग गंभीर लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दिनभर पुल गुलाम हुसैन, ठाकुरगंज, बजाजा समेत कई इलाकों से छिटपुट झड़पों की खबरें आती रहीं। इस दौरान सब्जी विक्रेता यासीनगंज निवासी इस्लाम और बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी अब्दुल्ला मोहम्‍मदी छुरेबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिये ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
 
पुलिस के अनुसार बुधवार की घटना में एक व्‍यक्ति शानू की मौत हुई है। इस संबंध में थाना वजीरगंज पर चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें मोहम्‍मद साजिद, उजैर, उबैर, रिंकू, मोहम्‍मद आरिफ उर्फ पप्‍पू, मोहम्‍मद कलीम, बाबू और कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment