राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एमिटी यूनीवर्सिटी की छात्रा की मौत, खराब खाने को लेकर हंगामा
agency
| Nov 23, 2012, 13:53PM IST

कानपुर के चमनगंज में रहने वाली एमिन यूनीवर्सिटी में बीकॉम फर्स्ट इयर में पढ़ती थीं। एमिन नवंबर की शुरुआत से बीमार थी, इस कारण वह नौ नवंबर को अपने घर चली गई। छात्रा 17 नवंबर को परीक्षा के कारण वापस आई लेकिन बीमारी के कारण वापस चली गई। कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई थी।
उनकी मौत पर गुरुवार को भड़के छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि परिसर में खराब पेयजल की सप्लाई और कम गुणवत्ता के भोजन से छात्रा बीमार पड़ी और उसकी मौत हो गई। मल्हौर परिसर में बी-कॉम ऑनर्स की छात्रा एमिन जावेद कानपुर के चमनगंज इलाके की मूल निवासी थी। वह विवि छात्रावास में रहती थी। हालांकि प्रवक्ता आशुतोष चौबे का कहना है कि छात्रा पहले से ही बीमार थी। कैंपस का पानी खराब होता तो शिक्षक और अन्य विद्यार्थी भी बीमार पड़ते।






