लखनऊ. एक छोटी सी लव स्टोरी फिल्म से मिलती-जुलती एक कहानी पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में हुई, बस इस बार उम्र में बड़ी एक शिक्षका थी। 35 साल की टीचर 14 साल के अपने ही स्टूडेंट और अपने 9 साल के बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई। स्टूडेंट के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई।
आखिरकार दोनों को दार्जिलिंग से बरामद कर लिया गया। पता चला महिला ट्यूटर वहां अपने बेटे और उस दोस्त स्टूडेंट को किराए के मकान में रखकर नौकरी ढूंढ रही थी। पुलिस ने स्टूडेंट और ट्यूटर के बेटे को परिजनों को सौंप दिया है, जबकि ट्यूटर हिरासत में है।