राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
डिम्पल के कन्नौज में टीचर के घूंसे से बच्चे की गयी जान!
dainikbhaskar.com | Dec 12, 2012, 10:14AM IST
लखनऊ. यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में सामने आया है स्कूली शिक्षा का एक खौफनाक चेहरा। जिले के गुरुसहायगंज इलाके में कक्षा पांच के एक छात्र की कल शाम रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी।
मृत बच्चे साजिद के परिजनों का आरोप है की लकी पब्लिक स्कूल के क्लास में सुबह एक टीचर राहुल ने बच्चे के पेट में जोर से घूँसा मारा था और बाद में अस्पताल ले जाने की जगह स्कूल प्रशासन ने बच्चे को घर पहुंचा दिया। रात में जब साजिद की तबियत बिगड़ने लगी तब उसी स्कूल में पढने वाले उसके भाई साहिल ने परिजनों को दिन में स्कूल के टीचर द्वारा पेट में घूंसा मारने की बात बतायी।
रात में अस्पताल में डाक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद साजिद को नहीं बचाया जा जा सका। जहां मृत बच्चे के परिजनों का यह आरोप है की स्कूल में टीचर द्वारा पेट में घूँसा मारने और समय पर समुचित इलाज ना मिलने से उसकी जान गयी, वहीं लकी पब्लिक स्कूल के प्रशासन से सम्बद्ध वाई पी सिंह के अनुसार टीचर ने बच्चे को घूँसा नहीं मारा था बल्कि बच्चे को क्लास में मिर्गी के दौरे पडे थे।
इस बीच मृत बच्चे के परिजनों की शिकायत पर कन्नौज पुलिस ने टीचर राहुल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुसहायगंज थाने पर एसआई ओ पी सिंह के मुताबिक़ पुलिस अब फरार टीचर राहुल की तलाश कर रही है।






