खत्म हो गया चुनाव का पहला दौर मगर मोदी ना आए..
Source: सचिन देव | Last Updated 09:44(09/02/12)
नई दिल्ली/लखनऊ। हर प्रमुख सियासी दलों के लिए प्रतिष्ठा से जुड़े उत्तरप्रदेश के महासंग्राम से भाजपा के हार्ड कोर हिन्दुत्व के पोस्टर बॉय मोदी की अनुपस्थिति से कई सवाल खड़े हुए है और अभी तक प्रदेश में उनके चुनाव प्रचार की तारीख तय नहीं है। पार्टी आधिकारिक तौर पर मोदी की चुनाव प्रचार से दूरी को उनकी राजकीय व्यवस्थाएं कारण बताकर पल्ला झाड़ रही है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और उप्र प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर के बयान से साफ है कि पार्टी फिलहाल मोदी को यहां नहीं बुलाना चाहती। गडकरी ने बुधवार को साफ्ट हिन्दुत्व का रुख अख्तियार करते हुए अल्पसंख्यकों को कांग्रेस पर भरोसा न करने की सलाह दी।
उन्होंने मुस्लिमों से अयोध्या में मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की। तो तोमर ने संकेत दिए कि भाजपा महज विकास के नाम पर आगे बढऩा चाहती है। तोमर ने कहा मोदी व्यस्तताओं के चलते उपलब्ध नहीं हुए। जैसे ही मोदी की ओर से तारीख मिलेगी उनका कार्यक्रम तय किया जाएगा।