'मैं इसके बिना मर जाऊंगी, शहर छोड़कर नहीं जाऊंगी, चाहे कुछ भी हो जाए'

कानपुर : अपने प्रेमी की तलाश में मीरा बनी एक लड़की तमिलनाडु से कानपुर चली आयी। महज फोटो और नंबर के सहारे शहर में दर-दर अपने प्रेमी की तलाश कर रही थी। कुदरत की मेहरबानी हुई और उसकी मुलाकात पुलिस वाले से हुई। पुलिस को उसकी बात समझ में नहीं आ रही थी क्योंकि वह तमिल में बातें कर रही थी।
प्रेमिका दीवानगी औऱ पुलिस की समझदारी ने उसे प्रेमी से मिलवा दिया। इसके लिए पुलिस ने दुभाषिये तक का इंताजाम किया। बताया जा रहा है कि मूलरूप से घाटमपुर साढ़ निवासी आंनद मिश्र का दो साल पहले तमिलनाडु के कोविल पंट्टी स्थित फैक्ट्री में काम के दौरान कोंडरी उर्फ केडी नामक युवती से प्यार हो गया।
प्यार जब शादी तक पहुंचने लगी तो दोनों के परिजनों ने मना कर दिया। अब आनंद ने वहां से नौकरी छोड़ दी। लेकिन युवति अपने प्यार को भूला नहीं पायी। कानपुर महज फोटो औऱ नंबर के सहारे पहुंच गई। केडी के बताए नंबरों का ब्योरा एकत्र किया और एसआई संजय गुप्ता की अगुवाई में टीम ने आनंद की तलाश में शिवाला से दो लोगों को नंबर के आधार पर उठाया। जहां से उन्हें आनंद की सुराग मिली। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर बात करने को कहा।
केडी लगातार ये कही जा रही थी कि 'मैं इसके बिना मर जाऊंगी। इसके बिना में शहर छोड़कर नहीं जाऊंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।' इंस्पेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि युवती की भाषा न समझने के चलते दोभाषिये को लाना पड़ा। दोनों की सहमति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






