लखनऊ. सदी का बारहवां वर्ष, बारहवां महीना और बारहवीं तारीख, यानि 12.12.12, अंकों की जुगलबंदी है। इस तिकड़ी में पंचग्रही योग पड़ने से अंक ज्योतिष की यह गणना ब्रह्माण्डीय ग्रह-नक्षत्रों के साथ एक दुर्लभ संयोग का सृजन कर रही है। वृश्चिक राशि में पांच ग्रहों का एक साथ होना, पंचग्रही योग का निर्माण कर रहा है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र व राहु, पांचों एक साथ वृश्चिक राशि में होने से अपना मिश्रित प्रभाव जन जीवन पर डालेंगे।