विज्ञापन
 
 
 
 

अब यूपी में होगा नया प्रयोग, वेब कैमरे भी बनेंगे 'हथियार!

 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 16:00(02/02/12)
 
 
 
 
लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने उप्र विधानसभा के आसन्न चुनाव में मतदान के दिन विभिन्न मतदान केन्द्रों से वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था की है, जिससे मतदान की प्रक्रिया को जिला मुख्यालयों, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा चुनाव आयोग में देखा जा सकेगा।

राज्य की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनीता मेश्राम ने बुधवार को यहां बताया कि इस बार चुनाव में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए वेब कास्टिंग की मदद ली जाएगी और आयोग ने इसके लिए ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, जहां विद्युत आपूर्ति तथा इंटरनेट क नेक्टिविटी उपलब्ध हो।

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला निर्वाचन अधिकारियों को बीएसएनएल से प्राप्त टेलीफोन एक्सचेंजों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। इस फेहरिस्त में शामिल एक्सचेंजों के दायरे के एक किमी के अंदर स्थित मतदान केन्द्रों को वेब कास्टिंग के लिए चयनित किया जाएगा।

अनीता ने बताया कि मतदान केंद्रों के चयन के बाद चुने गए मतदेय स्थलों की सूची बीएसएनएल ब्राडबैंड क नेक्टिविटी के मद्देनजर जिला स्तरीय अधिकारियों को देकर ब्राडबैंड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि वेब कास्टिंग के जरिए दिखने वाली फुटेज की सीडी भी सुरक्षित रखी जाएगी ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment