विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Allahabad >> Uttar Pradesh Police Misbehaved With Girls Protesting Against Delhi Rape Case

''10-10 ब्‍वॉयफ्रेंड रखकर रेप के खि‍लाफ प्रदर्शन करती हो''

1 of 5 Photos
इलाहाबाद. इलाहाबाद शहर में दिल्ली में गैंगरेप की घटना का विरोध कर रही महिलाओं साथ पुलिस का एक सिपाही बदतमीजी पर उतर आया। यूपी पुलि‍स का यह सि‍पाही प्रदर्शन कर रही लड़कियों से कह रहा था कि वह दस-दस ब्‍वॉयफ़्रेंड रखती हैं और यहां आकर आंसू बहाती हैं। उसकी बात पर जब लोग आक्रोशि‍त होना शुरू हुए तो सि‍पाही वहां से भाग नि‍कला। अंतत: कोतवाल ने लोगों से माफी मांगी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्‍टूडेंट्स इससे संतुष्ट नहीं हैं। वे सिपाही का निलंबन चाहते हैं।
 
मामला शनिवार का है। सिविल लाइन में प्रदर्शन के लिए जुटी लड़कियों को सिपाही राहुल तिवारी ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारी लड़कियों को वहां से जाने के लिए कहा और फब्‍ती कसी कि दस-दस ब्‍वॉयफ्रेंड रखती हो और यहां आकर आंसू बहाती हो। आरोप है कि सिपाही ने लड़कियों को उन्हें गाली भी दी। इन लड़कियों में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ की उपाध्यक्ष शालू यादव भी थीं।
 
शालू का कहना है कि‍ उन्‍होंने मामले की शिकायत बड़े अधिकारियों से भी की है, लेकिन सब मामले की लीपापोती में लगे हैं। शालू का कहना है कि सिपाही ने अपशब्द कहे जाने पर विरोध करने वाली लड़कियों को धमकी भी दी। जब लड़कियों ने हंगामा किया तो वह मौके से फरार हो गया। फिर पुलिस के अलाधिकारी बीच में आए और किसी तरह भीड़ से माफी मांग कर मामला शांत कराया।
 
इसे भी पढ़ें: 

 

आपकी राय

 

क्‍या ऐसी सोच नहीं है बलात्‍कार के लिए जिम्‍मेदार?


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment