राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गैंगरेप की शिकार लड़की और उसके साथी को यूपी सरकार देगी नौकरी
dainikbhaskar.con
| Dec 21, 2012, 14:28PM IST

लखनऊ. दिल्ली गैंगरेप मामले में पीड़िता के लिए यूपी सरकार ने भी हाथ बढ़ाया है। सीएम अखिलेश ने ऐलान किया है कि मामले में पीड़ित लड़की और उसके साथी के इलाज का पूरा खर्च यूपी सरकार उठाएगी। यही नहीं सीएम ने इन दोनों को यूपी में नौकरी देने का भी ऐलान कर दिया है।
सीएम अखिलेश यादव ने पिछले दिनों नई दिल्ली में एक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और इस हादसे में पीडि़ता व उसके साथी को आरोपियों द्वारा गम्भीर रूप से घायल किये जाने की घटना को अत्यंत दुःखद एवं शर्मनाक बताया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जरूरत इस बात की है कि घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलायी जाए। उन्होंने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहायता देगी।
दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं।
हम आपके साथ मिलकर एक अभियान चला रहे हैं। ''ब्लैक आउट इमेज'' को अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाल पिक्स बना जुड़िए हमारे इस अभियान से और दिल्ली गैंगरेप मामले में खुलकर जताइये अपना विरोध। याद रखें, आप जितनी ज्यादा इमेज करेंगे ब्लैक आउट, उतनी ही ज्यादा बुलंद होगी देश की आवाज...







