विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Uttar Pradesh\'s 18 Million Workers Return To Work

18 लाख सवर्ण कर्मियों की हड़ताल खत्‍म, दलि‍तों से ज्‍यादा करेंगे काम

Ajayendra Rajan | Dec 21, 2012, 08:04AM IST
 
 

 
लखनऊ. संसद सत्र के अनिश्चितकालीन स्‍थगित किए जाने के साथ ही यूपी में 18 लाख कर्मचारियों की हड़ताल भी स्‍थगित हो गई है। हड़ताल की अगुवाई करने वाली सर्वजन हिताय समिति ने ऐलान किया है कि 23 दिसंबर को कर्मचारियों की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों ने आह्वान किया है कि हड़ताल के दौरान प्रदेश सरकार के कार्य जो प्रभावित हुए हैं, कर्मचारी उन्‍हें पूरा करने के लिए अधिक समय तक काम करें।
 
सर्वजन हिताय समिति ने लोकसभा में आरक्षण बिल पास कराने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अज्ञैर सपा सांसदों के प्रति आभार प्रकट किया है। समिति ने अब 23 दिसंबर को सभी सरकारी विभागों के जिला स्‍तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुबुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समिति ने कर्मचारियों ने आह्वान किया है कि प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के जो कार्य प्रभावित हुए उनकी भरपाई के लिए अधिक समय तक कार्य करें। समिति ने कांग्रेस और भाजपा के राज्‍यसभा के सांसदों से त्‍यागपत्र मांगते हुए इन दलों के लोकसभा सांसदों से आह्वान किया है कि वे आरक्षण बिल का खुलकर विरोध करें, जिससे देश में आने वाले समय में सामाजिक समरसत बनी रहे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment