राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दबंग विधायक के दरबार में 'भीख' मांगते हैं पुलिस वाले!
Agency | Aug 22, 2012, 19:38PM IST

गौरतलब है कि बीएसपी सरकार में कैबिनेट मंत्री पर रिमोट बम से हुए हमले के आरोपी गैंगस्टर ने अपना गुनाह कबूलते हुए विधायक को हमले का मास्टरमाइंड बताया है। आरोपी आनंद शांडिल्य उर्फ राजेश पायलट ने इलाहाबाद जिला न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल कर कबूल किया है कि विधायक विजय मिश्रा के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। ज्ञात हो कि 12 जुलाई 2010 को रिमोट के सहारे आरडीएक्स बम से नंदी पर हमला किया गया था।
मालूम हो कि पुलिस कस्टडी में रहने के बावजूद हनुमान सेतु के दर्शन और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लखनऊ में आयोजित भोज में शामिल होने वाले सपा विधायक विजय मिश्र ने एक सीओ पर अपनी अकड़ दिखाई थी| राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में शामिल होने के लिए नैनी जेल से लखनऊ जाते वक्त विधायक ने लग्जरी गाड़ी में बैठने की जिद की, विरोध पर सीओ करछना का कॉलर पकड़ लिया और जमकर लताड़ लगाई|
इतना कुछ करने के बाद भी सपा विधायक को पुलिस की ही गाडी में ले जाया गया| पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर हमले की साजिश रचने के आरोपी विधायक विजय मिश्र का तो कुछ नहीं हुआ था पर सीओ करछना का तबादला कर दिया गया था|






