कानपुर। क्रिकेट खेलने के विवाद में चले लाठी-डंडों से एक युवक की मौत हो गई थी। बुधवार को एडीजे रोहिताश सिंह गंगवार की अदालत ने मामले में पिता-पुत्र समेत तीन को उम्र कैद की सजा सुना दी।
शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार वर्मा के मुताबिक 7 अक्टूबर 06 की शाम करीब 7 बजे जाजमऊ के ऊंचाटीला निवासी दानिश घर के बाहर बैठा था। तभी जाजमऊ के बंगाली घाट निवासी मो. जाकिर अपने बेटे रोजा व जंतन कालोनी निवासी तसव्वुर अली के साथ पहुंचे और लाठी डंडों से दानिश पर हमला कर दिया।
पिटाई में दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। मां यासमीन दानिश को जाजमऊ स्थित प्राइवेट नर्सिग होम ले गई। वहां से उसे हैलट भेज दिया गया, जहां दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दानिश का आरोपियों से विवाद हुआ था। पारिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी।
Related Articles: