राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दहेज के दानव ने ली एक महिला की जान!
bhaskar news | Jun 28, 2012, 17:18PM IST
ग्रेटर नोएडा : कुलेसरा गांव में एक महिला की खाना बनाते समय झुलस कर मौत हो गई। अब मायके वालों का आरोप है कि ये हादसा नहीं दहेज के लिए हत्या है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिहार के रहने वाले चंदन और संध्या की शादी एक साल पहले ही हुई थी। संध्या के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए संध्या के साथ मारपीट की जाती थी। शाम के समय खाना बनाते समय संध्या गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने मामले की सूचना संध्या के परिजनों को दी। बिहार के रहने वाले नोएडा में पहुंचते ही पति और उसके परिवार के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






