वाराणसी. आमिर खान की फिल्म 'तलाश' पूरे देश में प्रदर्शित हो गई। इस फिल्म का इंतज़ार जितना
आमिर खान को था, उतना ही उनके एक जिगरी दोस्त को। फिल्म थ्री इडियट के प्रमोशन के दौरान उन्होंने वाराणसी में रहने वाले इस ऑटो ड्राइवर दोस्त से वादा किया था कि उनकी आने वाली फिल्म की कहानी जनता से जुड़ी होगी। उसे उन्होंने तलाश में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने उनसे वादा किया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका देंगे।