विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow Zila >> Raebareli >> Amethi Public Said To Rahul Gandhi

राहुल से बोली अमेठी की जनता: उपाध्यक्ष पद से नहीं चलेगा काम, पीएम पद संभालिए

dainikbhaskar.com | Feb 09, 2013, 13:05PM IST
 
 

लखनऊ. कांग्रेस उपाध्यक्ष पद संभालने के बाद दो दिनी दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी को हर तरफ से एक ही आवाज सुनाई दी। भइया उपाध्यक्ष पद से काम नहीं चलेगा प्रधानमंत्री पद संभालिए। पिछले आठ वर्षो से अमेठी के संसद के रूप में राहुल गांधी का यह दौरा खास रहा। कार्यकर्ताओं व जनता से खुल कर मिलें बातें की। पहले से ज्यादा सहज और आत्म विश्वास से लबरेज राहुल ने सलोन की नुक्कड़ सभा में युवाओंसे पूछा-लैपटाप मिला ? टैबलेट मिला? भत्ता मिला? जनता की तरफ से आवाज आई- नहीं। राहुल ने कहा, यह वादे मेरे नहीं प्रदेश सरकार के हैं। 
 
शुक्रवार को राहुल गांधी भेंटुआ, अमेठी, गौरीगंज, बाबूगंज, सलोन, परसदेपुर सहित कई जगहों का दौरा किया। लोगों ने हर जगह उनसे प्रधानमंत्री पद संभालने की मांग की। राहुल अमेठी व डीह में तीन अलग-अलग घरों में जाकर परिवारों से बातचीत की। यह सभी व्यवसायी परिवार थे। गौरीगंज में सैंठा रोड पर सब्जी मंडी में पैदल चल कर लोगों से बात की। कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद संसदीय क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। लोगों ने राहुल को लेकर गजब की उत्सुकता दिखी। राहुल ने भी एक दिन उप्र में कांग्रेस सरकार बनने का भरोसा देते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार से लोगों को विकास की आशा थी, पर कुछ नहीं हुआ। न तो बिजली मिली और न ही और कुछ। इस सरकार में भी विकास थम सा गया है। राहुल ने कहा उप्र में सिर्फ कांग्रेस की ही सरकार विकास करा सकती है। सांसद क्षेत्र विकास निधि के कामों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। 
 
 
रायबरेली एम्स के लिए अखिलेश सरकार ने दी मुफ्त जमीन, प्रदेश में तीन नई तहसील बनी 
 
उप्र की अखिलेश यादव सरकार सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एम्स की स्थापना के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को नि:शुल्क जमीन देगी। यह निर्णय शुक्रवार को अखिलेश यादव मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। इसके साथ ही विकास योजनाओं के लिए वन भूमि के गैर वानिकी प्रयोग के लिए वृक्षारोपण के लिए वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था के लिए लैंड बैंक की स्थापना का निर्णय लिया। मैनपुरी में किशनी, चित्रकूट में मानिकपुर एवं श्रावस्ती में जमुनहा नाम से तीन नई तहसील सृजित करने का फैसला लिया गया। मुजफ्फरनगर की खतौली के 24 ग्रामों को तहसील जानसठ में तथा तहसील बुढ़ाना के चार ग्रामों को तहसील खतौली में सम्मिलित करने का फैसला लिया गया। 
 
उधर, राहुल गांधी के आक्रमण से तिलिमिलाए उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर प्रदेश के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में हमने रायबरेली में एम्स खोलने के लिए मुफ्त जमीन दे दी है, यह सब विकास नहीं तो और क्या है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्रीय प्राधिकरण लखनऊ से रायबरेली तक चार लेन की सड़क बना रहा है। उसके बाद की सड़क यूं ही छोड़ी जा रही है, एनएचएआई अन्याय ना करे और जो सड़क रायबरेली तक जा रही है, वह इलाहाबाद तक बनाई जाए। उत्तर प्रदेश सरकार 2013-14 में 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। राज्य के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए 6 हजार क्रय केन्द्र खोले जाएंगें। 60 लाख मीट्रिक टन गेंहू के भंडारण के लिए 35 लाख मीट्रिक टन पीसीएफ के साथ-साथ 25 लाख मीट्रिक टन की अलग से व्यवस्था होगी। 
 
 
पत्रकारों के सवाल से भड़के रामगोपाल बोले- दागी अखिलेश के मंत्री नहीं, आप लोग 
 
गोंडा जिले के सीएमओ को अगवा कर मारपीट करने के आरोपी बाहुबली नेता विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को दोबारा मंत्री बनाने के सवाल पर शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव भड़क गए और मीडियाकर्मियों को ही सबसे बड़ा दागी करार दे दिया। राम गोपाल यादव से वाराणसी में संवाददाताओं ने अखिलेश सरकार में दागियों को मंत्री बनाने का सवाल पूछा तो वह भड़क गए और पलट कर कहा कि दागी पंडित सिंह नहीं बल्कि सबसे बड़े दागी आप लोग हैं, जो ऐसी बातें कह रहे हैं। यादव ने कहा कि किसी को भी एक मिनट में दागी बना देने वाली मीडिया को जज की भूमिका नहीं अदा करनी चाहिए। दागी वह है, जिसको अदालत सजा सुनाती है। 
 
 
 
 
 
उत्‍तर प्रदेश के 09 फरवरी को प्रमुख समाचार 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment