वाराणसी. वाराणसी सेन्ट्रल जेल में अचानक सर्किल नंबर 4 के पास कुछ कैदियों के आपस में लड़ने की आवाज आई। कुछ देर बाद कैदियों और जेलकर्मियों की आंखें जेल में मौजूद एक 60 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ पर जाकर ठहर गईं। दरसल इस 60 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ पर शोले के वीरू की तरह एक कैदी चढ़ गया था।
जेलकर्मियों और सेन्ट्रल जेल के अधिकारियों के लगातार मिन्नतों के बाद भी ये कैदी उतरने को तैयार नहीं था। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुआ पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा रात के 9 बजे तक जारी रहा। अधिकारीयों को इस बात की जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए।
पेड़ पर क्यों चढ़ा था कैदी, क्यों अधिकारियों के होश, जानिए तस्वीरों के जरिए...