राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सपा नेता आजम खां ने कल्याण सिंह को कहा नाली का कीड़ा
dainikbhaskar.com | Dec 29, 2012, 14:58PM IST

आगरा. उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह नाली के कीड़े हैं। जिस गंदगी से कल्याण आए थे, उसी गंदगी में वापस चले गए। आजम खां अलीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “हमने काफी पहले टीवी पर कल्याण सिंह को कहते सुना था कि मुलायम सिंह बीजेपी को हटाना चाहते हैं और मैं मिटाना चाहता हूं। अब अगर नाली से कीड़े को हटाकर सोहन हलवे पर रख दें तो वह खिसकता-खिसकता नाले में जाएगा। वह ऐसी मानसिकता के हैं। वह नाली के बगैर कहीं रह नहीं सकते हैं।” आजम खां ने कहा कि कल्याण सिंह चाहे कुछ भी कहते रहें, वापस भाजपा जैसे नाले में ही जाएंगे।
गौरतलब है कि कल्याण सिंह से आजम खां के छत्तीस का आंकड़ा पुराना है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव द्वारा पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह से हाथ मिलाने का भी विरोध किया था। बाद में, मुलायम और कल्याण के बीच तल्खी पैदा हुई और वे अलग हो गये थे।
इसके बाद सपा से कल्याण सिंह की दूरी और धुरप्रतिद्वन्दी अमर सिंह को भी पार्टी से निकाले जाने के बाद दिसम्बर 2010 में सपा में आजम खां की वापसी हुई थी। इस वक्त सरकार और समाजवादी पार्टी में आजम बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।







