लखनऊ। वाराणसी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने बाबा रामदेव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा अपने कुछ लोगों को काले झंडे लेकर भेज देते हैं। लेकिन मैं इन सबसे नहीं डरता।
राहुल की चुनौती पर बाबा रामदेव ने कहा कि, वह काले धन पर जवाब क्यों नहीं देते हैं। उनकी उम्र भले ही कम है पर जिम्मेदारी कम नहीं है। राहुल गांधी बचकानी बात ना करके कालेधन के मुद्दे पर कोई ठोस कार्य करें। राहुल विकास की बात करते हैं, लेकिन विकास के लिए पैसा कहां से आएगा।
बाबा ने कहा, 'लाखों करोड़ों रुपए बाहर है। इन लोगों ने देश को लूट लिया अब प्रदेश को लूटना चाहते हैं। मैं क्यों किसी की सभा में लोगों को काले झंडे लेकर भेजूंगा। मैं ऐसी हर घटना की निंदा करता हूं।'