विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Agra >> Bicycle Riders Will Be Seeing The Taj Mahal Soon

साइकिल पर सवार हो करेंगे ताज का दीदार...

एजेंसी | Apr 17, 2012, 08:01AM IST
 
 

आगरा। मुहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार अब आप साइकिल से घूमते हुए भी कर सकेंगे। सफेद संगमरमर से बने इस सातवें अजूबे के पार्श्व में स्थित ताज नेचर वॉक में ईको साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।

तीन किलोमीटर लंबे इस मड ट्रैक में सैलानी साइक्लिंग के साथ-साथ प्राकृतिक नजारों के बीच अलग-अलग कोण से ताजमहल का नजारा ले सकेंगे। दरअसल ताज देखने हर साल ढ़ेरों विदेशी सैलानी आगरा आते हैं। इसी वजह से ताजनगरी का पर्यटन विकास यूपी सरकार की प्राथमिकता में है।

इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ पर्यटन और वन विभाग से भी ईको टूरिज्म विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस पर वन विभाग ने ईको साइक्लिंग का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के अनुसार विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के नजदीक स्थित प्राकृतिक पर्यटन स्थल ताज नेचर वॉक में करीब तीन किमी लंबा साइकिल का मड ट्रैक बनाया जाएगा। इस पर ही सैलानी साइकिल लेकर दौड़ा करेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment