राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
UP LIVE: अफज़ल गुरु की फांसी के बाद महाकुम्भ में हाई अलर्ट
dainikbhaskar.com
| Feb 09, 2013, 09:26AM IST
यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
- अफज़ल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी के बाद इलाहाबाद कुम्भ में हाई अलर्ट जारी। सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम।
- सपा मुखिया मुलायम सिंह ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के साथ रहने के लिए सीएम का पद छोड़ा था। किसी कार्यकर्ता को मंत्री से डरने की जरूरत नहीं है, खुल कर करें शिकायत। मंत्री मुझे बेवकूफ न समझें, अगर लोकसभा चुनाव हारे तो पार्टी का सिर नीचे होगा। साथ ही मुलायम ने कहा कि कुछ अधिकारियों की शिकायत है, इस बारे में मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मंत्रियों का सम्मान कम हो। रामगोपाल नाराज हैं कुछ लोगों को पार्टी से निकाला जा सकता है।
- सीएम अखिलेश की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म। कई अहम फैसलों को मंजूरी। भूगर्भ जल नीति को हरी झंडी। भेल के साथ पावर प्रोजैक्ट लगाया जाएगा। गन्ना किसानों को सूचना देना हुआ अनिवार्य, एसएमएस या इंटरनेट से सूचना देना अनिवार्य।
- पवन पाण्डेय आज लेंगे दोबारा शपथ। कल राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते हुए अपना नाम पवन पांडेय लिया था। दरअसल पवन पांडेय उनका प्रचलित नाम है, जबकि कागजों में उनका नाम तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय है। पवन पांडेय नाम से ली गई शपथ को रद कर दिया गया है, आज इन्हें दोबारा तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय नाम से शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले आजम खां को भी दोबारा शपथ लेनी पड़ी थी क्योंकि पहली बार शपथ लेते समय वह गोपनीयता की शपथ लेना भूल गए थे।
- आगरा के किसान पानी के लिए कमिश्नरी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब एक घंटे से चार सौ से अधिक किसानों का दल यहां जमा है। उन्होंने कमिश्नर से स्वच्छ पेयजल की मांग की है।
- चंदौली के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर नयी दिल्ली-पटना मगध एक्सप्रेस ट्रेन से राजकीय रेलवे पुलिस ने नयी दिल्ली के गोविन्दपुरी इलाके के न्यू तुगलकाबाद एक्सटेंशन कॉलोनी से घर से भागे दो सगे भाईयों पंकज और प्रवेश को पकड़ा। माता-पिता के डांटने से गुस्साए ये दोनों भाई घर से चले आये थे। दोनों की उम्र 10 और 12 साल। पुलिस ने दिल्ली के गोविन्दपुरी थाने के पुलिस को किया सूचित।
- पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी के अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन ने बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इससे गाजियाबाद सहित मेरठ, हापुड़ आदि क्षेत्रों में आवागमन पर भारी असर पड़ा है। यूपी में करीब 4000 अनुबंधित बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। ऑपरेटर्स का कहना है कि काफी कोशिश के बाद भी परिवहन विभाग उनकी समस्याएं नहीं सुन रहा है, जिसके कारण विवश होकर उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।
- अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी के गेस्ट हाउस का शिक्षामित्रों ने किया घेराव। इन शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें नियमित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़ें। मुंशीगंज गेस्ट हाउस के सामने शिक्षामित्र कर रहे हैं प्रदर्शन।
- फैजाबाद में बीकापुर के पास बिलारी में कुंभ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। दुघर्टना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल। अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- प्रदेश सरकार में दागी मंत्री शामिल करने के सवाल पर भड़के सपा महासचिव रामगोपाल यादव, कहा कोई दागी मंत्री नहीं है, मीडिया ही है दागी मंत्री। सीएमओ किडनैपिंग के आरोपी पंडित सिंह को सरकार में राज्यमंत्री बनाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि पंडित सिंह पर कोई दाग नहीं है। मीडिया उसे गलत ढंग से पेश कर रहा है।
- बजट सत्र से पहले यूपी कैबिनेट की बैठक आज। सत्र में सरकार के बजट को अखिरी मोहर लगने के साथ राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही सरकार यूपी की कृषि नीति को भी मंजूरी दे सकती है।
- चंदौली के अलीनगर थाना के नियामताबाद गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत। ग्रामीणों ने किया हंगामा। डेड बॉडी रखकर किया चक्का जाम।






