विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Breaking News Of Uttar Pradesh

UP LIVE: पूर्व आईएएस के बेटे ने की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, गिरफ्तार

dainikbhaskar.com | Feb 24, 2013, 22:57PM IST
 
 

यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
 
वेस्ट यूपी में ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन पर बोला हमला। कई दर्जन यात्री हुए जख्मी। 51908 सहारनपुर-शामली पैसेंजर ट्रेन पर सहारनपुर जिले के सोना अर्जनपुर के पास ग्रामीणों ने किया हमला। हमले में ट्रेन के शीशे टूटे और कई दर्जन यात्री हुए जख्मी। शामली स्टेशन पर जीआरपी थाने में हो रहा है मुकदमा दर्ज। 
   कल सहारनपुर में हो रही सेना भर्ती से लौटते समय एक ट्रेन में सोना अर्जनपुर के लड़कों और अन्य युवकों में हुई थी मारपीट जिसका बदला लेने के लिए आज सोना अर्जनपुर से ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन पर बोला हमला।
 
- कासगंज में सड़क हादसे में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। रविवार की दोपहर को कासगंज बरेली मार्ग पर पीलीभीत से आ रही टवेरा गाड़ी पेड़ से टकरा गई। कछला में हुई दुर्घटना के बाद घायलों को अलीगढ़ के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। अस्‍पताल पहुंचने तक चार लोगों ने दम तोड़ दिया। छह अन्‍य लोग घायल हैं।
 
- जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली इलाके के कैताहित ख़ास गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष। फौजदार यादव और रामहेत यादव के परिवारों और समर्थकों के बीच चली गोलियां और लाठियां। रामहेत यादव के ड्राईवर और तीन बेटियों और फौजदार यादव और उनके बेटे समेत 11 लोग हुए घायल। सभी घायलों को जौनपुर जिला अस्पताल किया गया रिफर। दो घायलों की हालत गंभीर।
  
- प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अहमद हसन ने कानपुर में स्टिंग ऑपरेशन करने वाली संस्‍था की प्रशंसा की और कहा कि जो भी बेईमानी के खिलाफ है, सरकार उसके साथ है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि गलत काम करने वाले डॉक्‍टर सुधर जाएं। उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि प्रदेश में ऐसे डॉक्‍टरों को पकड़ने के लिए लगातार चलेंगे अभियान।
 
- नोएडा में पूर्व आईएएस देवदत्‍त शर्मा के बेटे विवेक शर्मा को सेक्‍टर 18 से एक होटल में नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
- मैनपुरी में सीआरपीएफ के जवान सुभाष यादव के परिजनों ने उसका शव लेने से इंकार किया। कहा सुभाष ने आत्‍महत्‍या नहीं की। 22 फरवरी को असम के नौगांव में हुई थी मौत। सीएम अखिलेश यादव भी जाएंगे सुभाष यादव के घर।
 
- देवरिया के जमथाड़ा गांव में महिला की संदिग्‍ध हालत में जलने से मौत। परिजनों ने दहेज हत्‍या का आरोप लगाया।
 
- एटा में टवेरा गाड़ी पेड़ से टकराई। हादसे में 4 की मौत और 7 व्‍यक्ति घायल। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment