राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
UP LIVE: कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ वारंट, किया तिरंगे का अपमान
dainikbhaskar.com | Jan 18, 2013, 18:24PM IST
- दो साल पहले जन्मदिन के मौके पर तिरंगा बने केक को काटने के मामले में कानपुर की एक अदालत ने यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ वारंट जारी किया है। अक्टूबर 2010 में यह मामला प्रकाश में आया था। कानपुर के समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्मदिवस के दौरान राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया था।
- चित्रकूट में अपहरण और धमकी देने के आरोप में सपा विधायक वीर सिंह, विधायक राम सिंह और सपा सांसद बाल कुमार क खिलाफ मामला दर्ज। वीर सिंह डकैत ददुआ का बेटा है, बाल कुमार ददुआ का भाई और राम सिंह बाल कुमार का बेटा है। इन पर आरोप है कि इन्होंने व्यक्ति का अपहरण किया और मिर्जापुर ले गए। अपहृत पेशाब करने के बहाने जीप से उतरा और अपहर्ताओं के चंगुल से फरार हुआ।
- बसपा सांसद धनंजय सिंह पर जौनपुर के बकसा थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। धनंजय सिंह के करीबी रहे अंगद सिंह की पत्नी तुलसा देवी भी मामले में नामजद हैं। गुरुवार को जौनपुर में अनिल मिश्रा की हत्या हुई थी, अनिल मिश्रा अंगद सिंह की हत्या में नामजद था।
- मेरठ के परतापुर के शताब्दीनगर में दबंगों ने युवती के साथ पहले रेप का प्रयास किया। असफल रहने पर युवती को जहर पिला दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के आईएएस अफसरों को चिंतन करने की सलाह दी है। आईएएस एसोसिएशन के समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम अखिलेश ने कहा कि आईएएस अफसरों की साख लगातार गिर रही है। अफसर चिंतन-मनन करें कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए साथ ही कानून व्यवस्था पर भी काफी काम किए जाने की जरूरत है।
- राजस्थान और दिल्ली के ड्रग कंट्रोलर का आगरा के थोक दवा मार्केट मुबारक महल पर छापा। नकली दवा की खूफिया सूचना पर कार्रवाई चल रही है। दर्जनों दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टरों की टीमें दुकानें का ताला तोड़कर दवाओं की जांच कर रही हैं। पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच दुकानदारों का एक गुट इसका विरोध कर रहा है। छापेमारी कर रही टीम नकली एंटीबायोटिक्स मेरोनेम और बायोसिप दवा खोज रही हैं। बाजार में इन दवाओं के नकली होने का खुलासा चार दिन पहले दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने किया था।
- रायबरेली दौरे पर पहुंची प्रियंका वाड्रा के काफिले को स्थानीय लोगों ने रोका। दूरी मिटाने की कवायद में प्रियंका पिछले कुछ महीनों से लगातार रायबरेली दौरा कर रही हैं। शुक्रवार को प्रियंका नई जिला कार्यकारिणी के साथ रायबरेली में बैठक करने पहुंची। पहली बार वह न्याय पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर रही है।
- उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में बारिश के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। इनमें सीतापुर के अटरिया, तालगांव व सकरन थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। उधर लखीमपुर, बाराबंकी, बलरामपुर, सहारनपुर व श्रावस्ती में एक-एक की मौत हो गई।
- एनआरएचएम घोटाले में सीएमओ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। हाईकोर्ट ने सीबीआई को अंतिम बार समय देते हुए कहा कि 31 मार्च तक मामले में चार्जशीट दाखिल करें। कोर्ट ने साफ किया इसके बाद सीबीआई को और समय नहीं दिया जाएगा।
आज की प्रमुख खबरें
RECORD: ऑस्ट्रेलियाई टीम 74 रन बना कर हुई ढेर
सिलेंडर, डीजल का पूरा गणित: 1500 रुपये बचेंगे, हजारों की लगेगी चपत
46.50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, 45 पैसे बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल मिलेगा 25 पैसे सस्ता
बदले मौसम में भी पाकिस्तान का 'हाथ'! देखिए बर्फबारी की तस्वीरें और जानिए क्यों लौटी ठंड
जयपुर में कांग्रेस का महाकुंभ : ब्लू रूम में मिलेंगी सोनिया






