राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा, बसपा का वाकआउट
dainikbhaskar.com | Feb 20, 2013, 13:19PM IST
- विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने कुंभ हादसे को लेकर किया हंगामा। सदन में इलाहाबाद हादसे पर सरकारी की व्यवस्था पर उठाए सवाल। भाजपा ने कहा कि आखिर क्यों आई श्रद्धालुओं को भागने की नौबत। सरकार की तरफ से शिवपाल यादव ने कहा कि पिछली सरकार की अधूरी योजनाओं का बोझ उठा रही सरकार। ऊर्जा के मुद्दे पर बसपा के सदस्यों ने किया हंगामा, वॉकआउट।
- आगरा के मेहताब बाग में बॉलीवुड फिल्म वाह ताज की शूटिंग बुधवार की दोपहर को शुरू हो गई। फिल्म में अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री मंजरी फर्नाडीज शामिल हैं। यह फिल्म एक कॉमेडी सटायर है।
- आगरा के नरीपुरा इलाके में अपराधियों ने दीवान सिंह नामक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। नाले के पास उनका शव मिला है। वह पत्थर की घिसाई का काम करता था।
- आगरा में इरादत नगर सैंया पर प्राइवेट बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलज में भर्ती करवाया गया है।
- मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दिन संगम घाट पर स्नान करने वाले वीवीआइपी की तस्वीर अब अगली तारीख को हाईकोर्ट में पेश होगी। उन तस्वीरों से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन अधिकारी और मंत्री वाहन से वीआइपी घाट तक पहुंचे। हाइकोर्ट तय करेगा कि इसमें कौन कितना दोषी है। गौरतलब है कि वसंत पंचमी स्नान पर्व के एक दिन पहले हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था कि कोई भी व्यक्ति वाहन से घाट तक नहीं जाएगा। कोई कितना ही वीआइपी क्यों न हो। मगर कई गणमान्य व्यक्ति वाहनों से भीड़ को चीरते हुए संगम तक जा पहुंचे थे। वाहनों से कुंभ क्षेत्र के वीआइपी घाट तक पहुंचने वाले लोगों में बीएसएफ के डीजी सुभाष जोशी और लखनऊ के डीआइजी नवनीत सिकेरा भी थे। इसे हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है।






