राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
UP LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ने की आतंकवाद के मुद्दे पर बहस की वकालत, हमीरपुर में लाठीचार्ज
dainikbhaskar.com
| Feb 23, 2013, 17:46PM IST
- वाराणसी पहुंची लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने आतंकवादी हमले को लेकर कहा कि संसद में इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। संसद की कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से चलाकर आतंकवाद के मुद्दे पर अच्छे से बहस होनी चाहिये। उन्होंने अपील की कि संसद का बजट सत्र शांतिपूर्ण ढंग से चलने दिया जाये। स्पीकर मीरा कुमार आज वाराणसी दर्शन पूजन के लिये पहुंची हैं।
- हमीरपुर में हुई हत्या पर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग पर पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। हमीरपुर के थाना कुरारा के रहने वाले 58 वर्षीय खिति का शव आज सुबह उसके खेत में मिला, जबकि उसके पास 55 वर्षीय राम करन गंभीर अवस्था में बेहोश पडा था। इससे ग्रामीणों में तनाव फैल गया था। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- लखनऊ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार सुबह आग लग गई। हालांकि सतर्क ड्राइवर ने गाड़ी गजरौला स्टेशन पर रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब पांच बजकर बाइस मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने देखा कि इंजन के पिछले हिस्से में धुएं के साथ आग की लपटें निकल रही हैं। ड्राइवर ने तुरंत गजरौला स्टेशन पर गाड़ी रोक दी और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इंजन को ट्रेन से अलग कर उसकी आग बुझाई गई। उसके बाद मुरादाबाद से पैसेंजर ट्रेन का इंजन मंगाकर ट्रेन को सात बजकर सात मिनट पर आगे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब पौने दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
- लखनऊ में भी हुआ मौसम गड़बड़। आसमान में बादल छाए।






