चटख धूप ने यूपी को दिलाई ठंड से राहत
Source: एजेंसी | Last Updated 13:01(06/02/12)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सर्द हवाओं का असर कुछ कम होने से लोग ठिठुरन से राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार सुबह चटख धूप खिली और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कई दिनों के बाद सोमवार सुबह तापमान में वृद्धि देखी गई।
राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम यथावत रहेगा, लेकिन सात-आठ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है और इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है।