विज्ञापन
 
 
 
Home >> Uttar Pradesh >> Meerut Zila >> Noida
 

बसपा ने शुरू की पार्टी मजबूत करने की कवायद

 
Source: एजेंसी   |   Last Updated 16:55(26/01/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
नोएडा। चुनाव की बेला में अपने संगठन को धार देने में जुटी बीएसपी ने कई नियुक्तियां की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती द्वारा जारी सूचना के अनुसार संगठन के नोएडा विधान सभा महासचिव रविंद गुर्जर को प्रमोट करके जिला सचिव बना दिया गया है। उनके अलावा राजेश अवाना और यतेंद भाटी को भी जिला सचिव बनाया गया है।

देहात मोर्चा से बीएसपी में आए अट्टा गांव निवासी राजेश उपाध्याय को पार्टी के उपाध्याय समाज का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजय उपाध्याय को उपाध्याय समाज का नोएडा विधान सभा अध्यक्ष बनाया गया है। निठारी गांव निवासी अनिल पुत्र कालू जाटव को पार्टी की दादरी विधान सभा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हरवीर सिंह को जेवर विधान सभा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सभी पदाधिकारियों ने अपने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पार्टी मुखिया मायावती और संगठन के आला नेताओं का आभार जताया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment