मेरठ। परीक्षितगढ़ के गांव दुर्वेशपुर की गीता (बदला नाम) पिछले एक माह से बीमार चल रही है। उसका पति इलाज कराने के लिए उसे एक तांत्रिक के पास ले गया।
सेक्स के भूखे तांत्रिक ने पहले उसके पति को किसी बहाने से बाहर भेज दिया। पति के जाने के बाद उसने युवती को कोई नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
गीता का पति जब वापस आया तो उसने उसे आप बीती सुनाई। उसका पति उसे लेकर डीआईजी के यहां पहुंचा और उन्हें घटना के बारे में बताया। पुलिस तांत्रिक को खोज रही है।