विज्ञापन
 
 
 
 

यूपी का मुख्यमंत्री कोई हो, राहुल के हाथ में होगी नकेल!

 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 10:12(10/02/12)
 
 
 
 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में अपनी सरकार बनने का दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री कोई भी हो नकेल राहुल के हाथ में होगी। उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सूबे के माहौल से कांग्रेस की सरकार बनने के साफ संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी हो उसे राहुल गांधी के विकास का एजेंडा पूरा करना होगा। जायसवाल ने दावा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए निकल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 से 15 फीसदी युवक राहुल गांधी के लिए बाहर निकल रहे हैं।

चुनाव बाद गठबंधन नहीं करने की बात पर उन्होंने कहा कि हम खुद सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। बिहार में भी इसी तरह का दावा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सच है कि हम बिहार में अपनी राजनीतिक हकीकत को पहचान नहीं पाए,लेकिन यूपी में ऐसा नहीं है।

जायसवाल ने कहा कि यूपी में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने विकास का एजेंडा तय किया है। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस एजेंडे को पूरा करना ही पार्टी का उद्देश्य होगा। वर्मा-पुनिया विवाद पर जायसवाल ने कहा कि पुनिया पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने यूपी में लंबे समय तक काम किया है। वे यहीं से जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं उन्हें बाहरी नहीं कहा जा सकता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment