अमेठी। गांधी परिवार की छठी पीढ़ी भी गुरुवार को राजनीति के मंच पर आ गई। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी के साथ चुनावी सभा के मंच पर उनके बेटे रेहान और बेटी मायरा भी थे।
प्रियंका ने जब तक भाषण दिया, दोनों मंच पर ही खड़े रहे। भाषण के बाद बच्चों ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। प्रियंका, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और दोनों बच्चे कई बार कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में आ चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब प्रियंका ने अपने बच्चों के साथ चुनाव प्रचार किया है।