लखनऊ. राजधानी में मायावती की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में सीएम अखिलेश ने नया खुलासा किया है। सीएम ने बताया कि बसपाइयों ने सरकार को मायावती की दूसरी मूर्ति दिलाई थी। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में सिर्फ मूर्तियों पर पैसा लगा। मूर्तियां बना-बनाकर सहेजी गईं। यही कारण था कि जब लखनऊ में मूर्ति तोड़ी गई तो बसपाइयो ने ही सरकार को जानकारी दी कि मूर्ति संभालकर रखी गई है, उसे लगा दें। सीएम लखनऊ में डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में हमारी बेटी उसका कल योजना के तहत अल्पसंख्यक परिवार की लड़कियों को चेक बांटने पहुंचे थे।