लखनऊ. सपा के युवा संगठनों के जिलाध्यक्षों/नगर अध्यक्षों की बैठक पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में हुई जिसे मुख्य अतिथि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष नफीस अहमद ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन निर्भय सिंह पटेल (प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी) ने किया। बैठक में धर्मेन्द्र यादव(सांसद) ओमप्रकाष सिंह (प्रदेश महासचिव) प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी, आनन्द भदौरिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी), संजय लाठर (राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवजन सभा), सुनील यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा) अमिताभ बाजपेयी(राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड) राकेश सिंह, संग्राम सिंह यादव, पवन पाण्डेय (विधायकगण) नईमुल हसन (प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड), राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा ने भी इसमें शिरकत की।