यूपी में अभी और ठिठुरेंगे लोग, चलती रहेंगी सर्द हवाएं
Source: एजेंसी | Last Updated 15:48(03/02/12)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली होने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है। लखनऊ के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिन सर्द हवाओं से राहत नहीं मिलने के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी लेकिन तापमान में गिरावट की दौर जारी रहेगा।