लखनऊ. यूपी के सीएम अखिलेश यादव कहते हैं कि महिला उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह
दिल्ली गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए भी जारी कर चुके हैं और कहते हैं कि इसके लिए कानून में बदलाव के वो हिमायती हैं और जो भी बन पड़ेगा वह करेंगे। लेकिन प्रदेश में महिलाओं के लिए हालात बदतर होते जा रहे हैं। नए साल में अब तक एक दर्जन से ज्यादा रेप केस सामने आ चुके हैं। कहीं मंदबुद्धि किशोरी को वहशी नोंच रहे हैं तो कहीं पुलिसवाला वर्दी को शर्मसार कर रहा है। कई मामलों में तो एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। और, पंचायत बलात्कार पीड़ित 13 साल की बच्ची की कीमत 50 हजार रुपए बता रही है।