गैंग रेप कर जिन्दा जलाने का प्रयास, जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक नाबालिग़ लड़की के साथ न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया गया, बल्कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से लड़की पर तेज़ाब और मिटटी का तेल डाल कर जिन्दा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से जली पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच अंतिम सांसे गिन रही है। इलाहाबाद के स्वरुपरानी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से दो-चार हो रही लड़की को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसको किस दरिंदगी का सामना करना पड़ा है। इस लड़की के साथ दरिंदगी की ऐसी वारदात हुई है जिसे सुन कर किसी की भी रूह कांप जाए। घटना 28 दिसंबर की है, जहां घर से बाज़ार के लिए निकली एक लड़की को चार लड़के उठा कर ले गए।