कानपुर में पड़ोसी के घर में लाही कूटने गई एक किशोरी से कोतवाली क्षेत्र के गिरंदापुरवा गांव में मोहल्ले के ही युवक रंगीलाल उर्फ शिवसिंह ने रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। बाद में घाटमपुर कोतवाली में किशोरी के पिता की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भिजवाया। कानपुर देहात के रसूलाबाद में सिठऊमताना गांव में पांच युवक आसकरन, गोविंद सिंह, उस्मान खां, जमीर अहमद, इरफान अली एक किशोरी को सोते समय उठा ले गए और गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी व लाश खेत में फेंक दी। किशोरी के पिता ने पांच लोगों पर अपहरण, गैंगरेप व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बांदा में 20 वर्षीय विवाहिता युवती के साथ युवक ने दुराचार किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर पास में ही खेत में काम कर रहे लोग और पड़ोसी दौड़ पड़े। आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के एकपुरवा में दोपहर को विवाहिता घर में अकेली थी। मौका पाकर गांव का ही राममिलन यादव घर में घुस आया और युवती के साथ दुराचार किया। युवती ने शोर मचाया तो वह भाग निकला।