विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Crime Against Women In Akhilesh Govt

यूपी: नए साल में रोज तीन बलात्‍कार, अस्मत की कीमत 50 हजार लगा रही पंचायत!

7 of 8 Photos
हाथरस में युवती को जिंदा जलाया, कानपुर में युवती ने लगाई फांसी
 
कानपुर में मनचले से परेशान युवती ने फांसी लगा ली। हाथरस में विरोध करने पर मनचलों द्वारा जलाए जाने वाली युवती की मौत हो गई।  कानपुर के नौबस्‍ता इलाके में शनिवार की सुबह एक युवती घर में फांसी पर लटकी मिली। 22 वर्षीय युवती की 6 फरवरी को शादी होने वाली थी और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। उसने अपने सुसाइड नोट में मनचले से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। नोट में उसने मनचलों का नाम लिखा है। नौबस्‍ता थानाप्रभारी के मुताबिक इसी इलाके का एक युवक उसे परेशान करता था। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि युवक उसे ब्‍लैकमेल कर रहा था। बार-बार शादी रोकने और उससे शादी करने का दबाव दे रहा था। उसके पिता को युवक के दो दोस्‍तों ने धमकी भी दी थी। परिवार की बदनामी और कुछ न कर पाने की वजह से उसने आत्‍महत्‍या कर ली।
  
हाथरस में एक मनचले ने चार दिन पहले को युवती को छेड़ा। इसके विरोध में युवती ने हंगामा कर दिया। थोड़ी देर बाद गुस्‍साए युवक ने युवती पर मिट्टी का तेल छिड़कर दिया और आग लगा दी। युवती को 90 फीसदी जली हुई हालत में अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। शनिवार की सुबह युवती की मौत हो गई। पुलिस अब तक उस मनचले का पता नहीं लगा पाई है। हाथरस के एसपी हैप्पी गुप्तन ने बताया कि इस मामले पर गंभीर कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरनगर में 27 दिसम्‍बर को एक युवती को पांच युवक उठाकर ले गए। युवती का आरोप है कि उसके साथ पांच दिनों तक बलात्‍कार किया गया। दो दिन पहले पुलिस ने उसे रिहार करवाया। पहले पुलिस इस मामले को प्रेस प्रसंग बता रही थी। शनिवार की सुबह अदातल में युवती ने बलात्‍कार की बात कही। इसके बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई हुई।

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment