वाराणसी. मोक्ष की नगरी काशी के मणिकर्णिका घाट पर इन दिनों मुर्दों की लाइन लगी है। दाह संस्कार के लिये लोग पूर्वांचल ही नहीं बिहार और झारखंड से भी यहां आते हैं। बढ़ती ठण्ड में मरने वालों की संख्या में रोज वृद्धि हो रही है। ऐसे में मोक्ष की कामना से महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के लिए शवो और शव यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है।