यूपी में आज से शुरु होगा ईवीएम का प्रशिक्षण
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 12:26(31/01/12)
नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार से विभागवार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 18 फरवरी तक चलेगा, जबकि 19 से 22 फरवरी तक रिजर्व विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान विभाग के कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। उधर, चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को तीन फरवरी से फेज-2 स्थित फूल मंडी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें भाग न लेने पर थाने व कोतवाली में मामला दर्ज कराया जाएगा।
चुनाव में करीब साढ़े छह हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से अभी दूर रखा गया है। सभी को पत्र भेजकर प्रशिक्षण के लिए सूचित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि चुनाव में 22 विभागों के कर्मचारियों की पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय आदि के रूप में चुनाव में डयूटी लगाई गई है।
तीन फरवरी से फेज-2 में एक सप्ताह तक प्रशिक्षण चलेगा।