राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
देवबंद में विदेशी महिला को कैद कर साथियों संग रेप करता रहा ड्राइवर
dainikbhaskar.com
| Oct 30, 2012, 17:37PM IST

पीड़िता के मुताबिक, वह 10 अक्तूबर को लंदन से चली थी और मुंबई होते हुए 15 अक्तूबर को दिल्ली पहुंची। उसका ड्राइवर मुकेश त्यागी उसे खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे कैद करके ड्राइवर अपने साथियों के साथ उसका गैंगरेप करता रहा।
जानकारी के मुताबिक लंदन के साउथेम्पटन में रहने वाली 21 साल की यह लड़की पिछले चार दिनों से लापता थी। उनके पिता प्रताप भोंसले ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में बताया था कि उनकी बेटी के भारत में हो सकती है। वह चार दिनों सें लंदन से लापता थीं। लड़की की तलाश के लिए बाकायदा विज्ञापन भी जारी किया गया था।
आईजी (लॉ एंड आर्डर) वीपी सिंह ने बताया कि लड़की को राजू नामक शख्स के घर से बरामद किया गया है। राजू को अरेस्ट कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।
सहारनपुर पुलिस ने ब्रिटिश हाई कमिशन को इस बारे में सूचना दे दी है। सहारनपुर के एसएसपी दुर्गा चरण मिश्र ने बताया कि लड़की अपने माता-पिता से नाराज होकर भारत आ गई थी। पुलिस के मुताबिक यह लड़की पहले मुंबई, फिर राजस्थान के गंगानगर और फिर दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ही वह लापता हुई थी।









