इससे पहले एक फौजी द्वारा दिल्ली पुलिस की एक कांस्टेबल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फौजी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पहले से ही शादीशुदा इस फौजी ने पीडि़ता को अंधेरे में रखकर उससे दूसरी शादी कर ली और उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहने लगा।
पीडि़ता पश्चिम दिल्ली स्थित एक थाने में तैनात है और फिलहाल सुभाष प्लेस स्थित पुलिस कॉलोनी में रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि मार्च 2011 में वह जनता एक्सप्रेस ट्रेन से रोहतक से दिल्ली आ रही थी। रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई, इस दौरान वर्दी में मौजूद अनिल ने उसकी काफी मदद की। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। पीडि़ता का आरोप है कि शादी से पहले ही अनिल ने कई बार उससे जबरन दुष्कर्म किया। वह जल्द शादी करने का झांसा देकर उसे लगातार शिकार बनाता रहा। अनिल ने पीडि़ता को बताया कि वह कुंवारा है। इसके बाद इसी वर्ष जनवरी में दोनों ने गाजियाबाद स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। पीडि़ता का कहना है कि एक दिन झगड़ा होने पर वह अचानक उसे छोड़कर चला गया। काफी समय तक जब वह नहीं आया तो उसने दिल्ली कैंट जाकर आर्मी दफ्तर में उसके बारे में तहकीकात की। इसमें पता चला कि अनिल ने अपने बारे में जो जानकारी उसे दी थी वह फर्जी थी।
हालांकि अपने स्तर पर खोजबीन कर वह अनिल के घर तक पहुंच गई और उसके पिता को सारी बता बताई। उसे पता चला कि अनिल की एक बेटी भी है।
पीडि़ता का का कहना है कि घर तक पहुंचने पर अनिल ने उसे धमकाया और कहा की अब हमारे बीच कुछ नहीं है। अगर दोबारा बातचीत करने की कोशिश की तो वह उसे जान से मार देगा। करीब एक माह तक वह उसे फोन के माध्यम से धमकाता रहा।
पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर की दोपहर अनिल अचानक पीडि़ता के स्टाफ क्वार्टर में आ धमका। कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर जया को कहने लगा कि मैं तुझसे तंग आ चुका हूं, तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। पीडि़ता ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और 100 नंबर पर कॉल पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।