विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Meerut >> Foreign Woman Raped By Driver With Partners

देवबंद में विदेशी महिला को कैद कर साथियों संग रेप करता रहा ड्राइवर

dainikbhaskar.com | Oct 30, 2012, 17:37PM IST
 
 

मेरठ. सहारनपुर जिले के देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग गांव से एक लड़की को बरामद किया गया है। इस लड़की का आरोप है कि उसके ड्राइवर ने धोखे से उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे कैद कर लिया था। लड़की का आरोप है कि ड्राइवर अपने दो साथियों के साथ उसका गैंगरेप करता रहा। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।  
 

पीड़िता के मुताबिक, वह 10 अक्तूबर को लंदन से चली थी और मुंबई होते हुए 15 अक्तूबर को दिल्ली पहुंची। उसका ड्राइवर मुकेश त्यागी उसे खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे कैद करके ड्राइवर अपने साथियों के साथ उसका गैंगरेप करता रहा। 
 
 
जानकारी के मुताबिक लंदन के साउथेम्‍पटन में रहने वाली 21 साल की यह लड़की पिछले चार दिनों से लापता थी। उनके पिता प्रताप भोंसले ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में बताया था कि उनकी बेटी के भारत में हो सकती है। वह चार दिनों सें लंदन से लापता थीं। लड़की की तलाश के लिए बाकायदा विज्ञापन भी जारी किया गया था।
 
आईजी (लॉ एंड आर्डर) वीपी सिंह ने बताया कि लड़की को राजू नामक शख्स के घर से बरामद किया गया है। राजू को अरेस्ट कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।
 


 
सहारनपुर पुलिस ने ब्रिटिश हाई कमिशन को इस बारे में सूचना दे दी है। सहारनपुर के एसएसपी दुर्गा चरण मिश्र ने बताया कि लड़की अपने माता-पिता से नाराज होकर भारत आ गई थी। पुलिस के मुताबिक यह लड़की पहले मुंबई, फिर राजस्थान के गंगानगर और फिर दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ही वह लापता हुई थी। 
 
 
 
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment