मेरठ: जूडो से अकेली भारतीय लंदन ओलिंपिक में जाने वाली गरिमा काफी खुश हैं। एक छोटे से गांव की गरीब की बेटी गरिमा देश का सपना साकार करने के लिए काफी उत्सुक है। लंदन ओलंपिक में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय जूडो खिलाड़ी गरिमा चौधरी की तैयारी अच्छी चल रही है और वह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जर्मनी और फ्रांस में प्रशिक्षण लीं।