राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
यूपी के होमगार्डों को सरकार ने दिया तोहफा
आशीष राय | Dec 11, 2012, 13:20PM IST
लखनऊ. यूपी के होमगार्डों को अब ज़्यादा ड्यूटी भत्ता मिलेगा। यही नहीं होमगार्ड्स के मृतक आश्रितों को मिलने वाली धनराशि अब 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। ऐसी ही कई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में कीं। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स को समान ड्यूटी के अवसर और च्वाइस ऑफ ड्यूटी देने का भी एलान किया।इस स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के साथ विभाग के मंत्री ब्रह्म्शंकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स परेड की सलामी भी ली।
यूपी होमगार्ड्स विभाग ने अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के मौके पर होमगार्ड्स मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विभाग के मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने होमगार्ड्स को मिलने वाले कम भत्तों और विभाग की दूसरी दिक्कतों से मुख्यमंत्री को रुबरु कराया। साथ ही सरकार की तरफ से इन कम भत्ता, कम ड्यूटी और विभाग की इमारत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी होमगार्ड्स को सुरक्षा बलो का जरुरी अंग बताया।उन्होने एलान किया कि होमगार्ड्स को भी ड्य़ूटी के समान अवसर दिए जाएंगे। साथ ही इन कर्मियों को अपनी मनपसंद ड्यूटी भी दी जाएगी।यही नहीं होमगार्ड्स को मिलने वाला ड्यूटी भत्ता 160 से बढ़ाकर 200 रुपए करने का एलान भी मुख्यमंत्री ने किया हैं।
होमगार्ड्स विभाग को कम्यट्रीकृत करनॉ,अंतर्जनपदीय भत्ते को 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए करनो परेड भत्ता बढ़ाकर 50 से 100 रुपए करने और कुंभ में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स को प्रतिदिन 60 रुपए भोजन भत्ता देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।






