राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> He Was So Upset From Life... Has Left The World
जिंदगी से था इतना परेशान कि... छोड़ दी दुनिया
एजेंसी
| Apr 15, 2012, 15:43PM IST
पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान था एवं उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला कोतवाली सेक्टर-20 का है।
मूल रूप से रामपुर निवासी शाकिब हसन अपने भाई नबी के साथ दिल्ली के हौज खास में किराए पर रहता था। शाकिब सेक्टर-63 स्थित एक निजी बायोटेक कंपनी में काम करता था, वहीं उसका भाई नवीं जेएनयू विवि में लाइब्रेरी में काम करता है।
शाकिब डिप्रेशन का शिकार था। शनिवार को शाकिब इलाज के लिए अपने भाई के साथ ओखला स्थित होली फेमिली अस्पताल गया हुआ था एवं वहीं से वापस नोएडा पहुंचा।
नोएडा पहुंचने पर शाकिब सेक्टर-63 स्थित दफ्तर के लिए निकल गया जबकि नबी वापस हौजखास चला गया। दोपहर करीब 12 बजे शाकिब सेक्टर-16 स्थित मेट्रो स्ट्रेशन पहुंचा एवं चांदनी चौक के लिए टोकन लिया।
पुलिस के मुताबिक अचानक दोपहर करीब 12 बजे शाकिब ने मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-3 स्थित एचसीएल की ओर अचानक छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल शाकिब को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।







